Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Health Fair Over 200 000 Attend Dengue Cases Reported

आरोग्य मेले में जनता को मच्छरजनित रोगों के प्रति किया गया जागरूक
संक्षेप:
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए लोगों को मच्छरजनित रोगों के प्रति संवेदित
Oct 12, 2025 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए लोगों को मच्छरजनित रोगों के प्रति संवेदित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को स्वास्थ्य मेले में 2,02,751 रोगी पहुंचे। इनमें 83,239 पुरुष, 86,205 महिलाएं और 33,307 बच्चे थे। 1,091 गम्भीर रोगियों को उच्च चिकित्सालयों में उपचार के लिए संदर्भित किया गया। 3,283 लोगों को गोल्डेन कार्ड वितरित किए गए। मेले में कुल 14,908 बुखार के मामले आए। डेंगू के 1,787 परीक्षण किए गए, जिनमें 4 मरीज धनात्मक पाए गए।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




