स्पीड चार्जर्स और अवध ईगल्स में खिताबी भिड़ंत

Feb 28, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ गोल्फ लीग लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ गोल्फ क्लब में खेली जा रही पांचवीं लखनऊ

स्पीड चार्जर्स और अवध ईगल्स में खिताबी भिड़ंत

लखनऊ गोल्फ लीग लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ गोल्फ क्लब में खेली जा रही पांचवीं लखनऊ गोल्फ लीग अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में गत चैम्पियन स्पीड चार्जर्स और पहली बार खेल रही अवध ईगल्स ने फाइनल में जगह बनाई। 2024 की विजेता स्पीड चार्जर्स ने बीबीडी रेंजर्स को 3-2 से हराकर खिताब बचाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। टीम की ओर से आदित्य प्रताप सिंह और सुशांत मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि मिलिंद शादरा और मोहित यादव की जोड़ी ने निर्णायक अंक दिलाकर जीत सुनिश्चित की। बीबीडी रेंजर्स के ध्रुव गोयल और दिव्यांक खन्ना का शानदार प्रदर्शन टीम की हार नहीं टाल सका।

लीग में पहली बार उतरी अवध ईगल्स ने वेलनेस वॉरियर्स को 3-2 से शिकस्त दी। वाहिद हसन सिद्दीकी, केके श्रीवास्तव और हार्दिक सिंह जैसे खिलाड़ियों के सटीक प्रदर्शन ने टीम को फाइनल का टिकट दिलाया। रविवार सुबह फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। स्पीड चार्जर्स इस मुकाबले में जहां लगातार दूसरा खिताब जीतना चाहेंगे, वहीं अवध ईगल्स की नजर पहले ही सीजन में इतिहास रचने पर होगी। इससे पहले सुबह तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।