ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ : एक दिन में गिरे पांच मकान, तीन की मौत

लखनऊ : एक दिन में गिरे पांच मकान, तीन की मौत

लखनऊ में भारी से बारिश के कारण एक ही दिन में पांच मकान गिर गए। अलग-अलग हुए इन हादसों में मलबे के नीचे दबकर तीन की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
निज संवाददाता,लखनऊ।Fri, 03 Aug 2018 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में भारी से बारिश के कारण एक ही दिन में पांच मकान गिर गए। अलग-अलग हुए इन हादसों में मलबे के नीचे दबकर तीन की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। 
जानकारी के मुताबिक 96/231 गणेशगंज निवासी सर्वेश मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह सर्वेश बेटे गौरव को स्कूल छोड़ने गये थे। घर पर पत्नी सरिता, बेटी ज्योत्सना, उन्नति व विदुशी मौजूद थे। सुबह करीब सवा आठ  बजे मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबकर सर्वेश की बेटी विदुशी की मौत हो गई। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने मलबे में दबी सरिता को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उन्हें इलाज को लिये ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। वहीं मौलवीगंज में भी एक मकान गिर गया। इस हादसे में भी एक की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उदयगंज मुरली नगर में भी घर गिरने से एक की मौत की सूचना है इस घटना में भी तीन लोग घायल हुए हैं, इन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें