Lucknow News: मंडलायुक्त कार्यालय कर्मी को धक्का देकर उड़ाया मोबाइल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ के मडियांव में एक मंडलायुक्त कार्यालय के कर्मचारी को बस पर चढ़ने के दौरान बदमाश ने धक्का देकर उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। घटना 10 जुलाई को हुई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Lucknow News: मंडलायुक्त कार्यालय कर्मी को धक्का देकर उड़ाया मोबाइल

Lucknow News: लखनऊ। मडियांव में बस पर चढ़ने के दौरान मंडलायुक्त कार्यालय के एक कर्मी को धक्का देकर बदमाश मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आईएम रोड स्थित एल्डिको रेगलिया निवासी हरिशंकर मंडलायुक्त कार्यालय में सांख्यिकीय अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को वह राजकीय कार्य से सीतापुर कलेक्ट्रेट जाने के लिए भिठौली चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। बस आने पर जैसे ही वह उसमें चढ़ने लगे, पीछे से एक युवक ने उन्हें धक्का देकर जेब से मोबाइल निकाल लिया और भीड़ में गायब हो गया। मडियांव इंस्पेक्टर ने बताया कि हरिशंकर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।