Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Division Shines at Northern Railway s General Manager Awards Ceremony
लखनऊ मंडल ने जीते 11 व्यक्तिगत पुरस्कार और 8 दक्षता शील्ड

लखनऊ मंडल ने जीते 11 व्यक्तिगत पुरस्कार और 8 दक्षता शील्ड

संक्षेप:

Lucknow News - उत्तर रेलवे के ‘विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह’ में लखनऊ मंडल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 11 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। लखनऊ मंडल ने 08 दक्षता शील्ड भी प्राप्त कीं, जिसमें वाणिज्य और चिकित्सा विभाग प्रमुख रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी को बधाई दी।

Jan 15, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह’ में लखनऊ मंडल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह’ में लखनऊ मंडल ने अपनी सफलता का परचम लहराया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सराहनीय प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मियों और इकाइयों को सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में लखनऊ मंडल के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में भाविक बामनिया, ओपी तिवारी, आशुतोष ओझा, लक्ष्मी पाल सहित आशीर्वाद सिंह कुशवाहा, कार्तिकेय सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, मानेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, शिवम दुबे और रवेंद्र कुमार शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेहतरीन कार्यप्रणाली और परिचालन के लिए लखनऊ मंडल को कुल 08 दक्षता शील्ड प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से वाणिज्य विभाग को एनएफआर शील्ड, चिकित्सा विभाग को स्वास्थ्य सेवा शील्ड, और अयोध्या कैंट को सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा निर्माण कार्य, सिविल इंजीनियरिंग (ब्रिज), ऑपरेटिंग कोचिंग, सामग्री प्रबंधन और ‘एसी एक्सप्रेस (12429/30)’ के सर्वश्रेष्ठ रखरखाव के लिए यांत्रिक विभाग को पुरस्कृत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ रेल सेवाओं को बेहतर बनाने का आह्वान किया।