इंस्पायर अवार्ड में 906 बाल वैज्ञानिक चयनित

Mar 05, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -केन्द्र सरकार इन्हें मॉडल बनाने के लिये 10-10 हजार रुपये देगी प्रभारी शिक्षक सभी विद्यार्थियों

इंस्पायर अवार्ड में 906 बाल वैज्ञानिक चयनित

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में लखनऊ मण्डल से सर्वाधिक 906 बाल वैज्ञानिक चयनित हुए हैं। केन्द्र सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रत्येक छात्र प्रति एक मॉडल बनाने के लिये 10-10 हजार रुपये इनके खाते में भेजेगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत मण्डल के उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई व रायबरेली के 906 रिकॉर्ड बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान एवं नवाचार के आइडिया का चयन हुआ है। इसमें पहले नम्बर पर लखनऊ के 370 विद्यार्थी, दूसरे नम्बर पर उन्नाव के 128 और तीसरे नम्बर पर लखीमपुर खीरी के 120 विद्यार्थी हैं।

डॉ.दिनेश कुमार का कहना है कि चयनित छात्र और छात्राएं स्कूल के प्रधानाचार्य व इन्सपायर अवार्ड मॉनक प्रभारी शिक्षक सभी विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रियाशील करा लें। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने योजना में रिकार्ड चयन पर बाल वैज्ञानिकों व शिक्षकों को सफलता पर बधाई दी है। जिला बाल वैज्ञानिक लखनऊ 370 उन्नाव 128 लखीमपुर खीरी 120 सीतापुर 18 हरदोई 87 रायबरेली 83

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।