Lucknow News: हार्ट अटैक से उखड़ती वृद्ध की सांसे लौटाने वाले सिपाही का सम्मान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: नोट : फोटो है -पुलिस कमिश्नर ने की सराहना, सभी पुलिस कर्मियों से लोगों

Lucknow News: हार्ट अटैक से उखड़ती वृद्ध की सांसे लौटाने वाले सिपाही का सम्मान

Lucknow News: शाबाश तुमने कमाल कर दिया...सोमवार यह शब्द पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने वृद्ध अनिल कुमार की जान बचाने वाले सिपाही संदीप की पीठ ठोंककर कहे। पुलिस कमिश्नर ने संदीप को प्रशस्तिपत्र और नकद रुपये देकर सम्मानित किया। कमिश्नरेट में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को संदीप की तरह लोगों की मदद करने की अपील की। संदीप ने रविवार दोपहर सीपीआर देकर वृद्ध अनिल की जान बचाई थी। पुलिस कमिश्नर ने संदीप की सराहना करते हुए कहा कि तुमने पुलिस की सक्रियता को साबित कर दिया। संदीप रहीमनगर पुलिस चौकी में तैनात हैं। रविवार दोपहर 12 बजे क्षेत्र में रहने वाले वृद्ध अनिल कुमार सब्जी लेने गए थे।

वह सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। इस बीच एकाएक हार्ट अटैक आने से वह गश खाकर गिर पड़े। यह देख संदीप दौड़े उन्होंने आनन फानन उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर प्राथमिक उपचार कर जान बचाई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में हालत सामान्य होने के बाद अनिल से जानकारी लेकर उनके बेटे सिद्धांत लांबा को सूचना दी। अनिल को सही सलामत पाकर परिवारीजनों ने संदीप का आभार व्यक्त किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: हार्ट अटैक से उखड़ती वृद्ध की सांसे लौटाने वाले सिपाही का सम्मान