ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल

लखनऊ : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल

राहुल गांधी के शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सुबह ही यहां पहुंच...

लखनऊ : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल
विशेष संवाददाता,लखनऊSat, 16 Dec 2017 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सुबह ही यहां पहुंच गये। सभी जश्न के मूड में हैं।
नई दिल्ली में राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ ही यहां माल एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर में ढोल नगाड़े बजाना शुरू कर दिया गया। तिरंगे गुब्बारे छोड़े गये। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। 
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत दूसरे बड़े नेता हालांकि नई दिल्ली में हैं लेकिन कार्यकर्ता-नेताओं के जोश में कोई कमी नहीं है। राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पार्टी दफ्तर गूंजता रहा।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें