
सिविल में आठ बेड का एचडीयू बनेगा
Lucknow News - - दो साल से लटका था एचडीयू बनाने का प्रस्ताव - यूपी प्रोजेक्ट्स
लखनऊ, संवाददाता। सिविल अस्पताल में आठ बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनेगा। इसका प्रस्ताव दो साल पहले बना था। तबसे चार बार नक्शा बदला गया। फिलहाल सिविल के बहुप्रतीक्षित एचडीयू को शासन से मंजूरी के बाद बजट भी जारी कर दिया गया है। निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। सिविल अस्पताल में रोजाना रोज करीब तीन हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में 30 बेड की इमरजेंसी संचालित है। इसमें बर्न के भी मरीज भर्ती होते हैं। रोजाना 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही आईसीसीयू में गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज दिया जाता है।

गर्मी के दिनों में इमरजेंसी, आईसीसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को भर्ती करके कुछ राहत मिलने पर तुरंत ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। एचडीयू निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. को चुना गया है। एचडीयू बनने से आईसीयू जैसी स्थिति के गंभीर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा सकेगा। अस्पताल में आठ बेड के एचडीयू बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर था। अब बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण अस्पताल परिसर में शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. डीसी पांडेय, सीएमएस सिविल अस्पताल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




