Lucknow City FC Triumphs 1-0 Over Midwinter FC in Exciting Match खेल-----देवेश के गोल से लखनऊ सिटी जीती, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow City FC Triumphs 1-0 Over Midwinter FC in Exciting Match

खेल-----देवेश के गोल से लखनऊ सिटी जीती

Lucknow News - लखनऊ सिटी फुटबॉल क्लब ने देवेश के एकलौते गोल की मदद से मिडविंटर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। दिलकुशा मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सिटी को 17वें मिनट में गोल करने में सफलता मिली। दूसरे...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 17 Aug 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
खेल-----देवेश के गोल से लखनऊ सिटी जीती

लखनऊ, संवाददाता। देवेश के एकलौते गोल की बदौलत लखनऊ सिटी फुटबॉल क्लब ने मिडविंटर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हरा दिया। कैंट स्थित दिलकुशा मैदान में खेली जा रही सतीश शुक्ला मेमोरियल फुटबॉल लीग के सुपर लीग में रविवार को सहारा स्टेट और स्पोर्ट्स कॉलेज का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मिडविंटर और लखनऊ सिटी के बीच खेला मुकाबला रोमांचक रहा। 17वें मिनट में लखनऊ सिटी के देवेश ने मिडविंटर की रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाबी हासिल की और शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे हमले किये लेकिन गोल करने में सफलता किसी को नहीं मिली।

दूसरे मैच में सहारा स्टेट एफसी और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।