Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Chartered Accountants Society Hosts Seminar on Union Budget 2026
देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक दूरदर्शी और संतुलित बजट

देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक दूरदर्शी और संतुलित बजट

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो भी - लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी ने सेमिनार आयोजित किया -

Feb 09, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

फोटो भी - लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी ने सेमिनार आयोजित किया - ‘एलसीएएस’ यूनियन बजट 2026 नामक पुस्तक का भी विमोचन लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी ने केंद्रीय बजट को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक दूरदर्शी और संतुलित कदम बताया है। सोमवार को गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में आयोजित सेमिनार में सेवानिवृत्त आईएएस व सीए नवनीत कुमार सहगल ने आयकर और जीएसटी में किए गए संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा कि इन बदलावों से न केवल कर अनुपालन की प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीए जतिन श्रीवास्तव और सीए विनोद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बजट के प्रावधान भारत की जीडीपी विकास दर को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट स्वदेशी उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और व्यापार को सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी ने ‘एलसीएएस’ यूनियन बजट 2026 नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष सीए चेतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए सिद्धार्थ गुप्ता, सचिव सीए रजत दुबे और कोषाध्यक्ष सीए ऋषभ सिंघल, सीए आरएल बाजपेयी, सीए धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।