खेल-लखनऊ जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल दो अप्रैल को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ एथलेटिक्स टीम का गठन 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए किया जाएगा। चयन ट्रायल 2 अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होंगे। अंडर-20 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2008 के बीच जन्म होने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

खेल-लखनऊ जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल दो अप्रैल को

लखनऊ, संवाददाता। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ एथलेटिक्स टीम का गठन किया जाना है। टीम के गठन को चयन ट्रायल दो अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित किये जायेंगे। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में वहीं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2008 के मध्य हुआ है। बीआर वरुण ने बताया कि 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में आठ और नौ अप्रैल को किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।