ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ व कानपुर की मेयर सीट हो सकती है अनारक्षित

लखनऊ व कानपुर की मेयर सीट हो सकती है अनारक्षित

- तीन ओबीसी, दो एससी, चार महिला व सात सीटें होंगी अनारक्षित- मेयर व चेयरमैन सीटों की अधिसूचना कल जारी करने की तैयारीशैलेंद्र श्रीवास्तव- राज्य मुख्यालयवार्डों के आरक्षण को आधार माना जाए तो इस बार भी...

लखनऊ व कानपुर की मेयर सीट हो सकती है अनारक्षित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 08 Oct 2017 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

- तीन ओबीसी, दो एससी, चार महिला व सात सीटें होंगी अनारक्षित

- मेयर व चेयरमैन सीटों की अधिसूचना कल जारी करने की तैयारी

शैलेंद्र श्रीवास्तव- राज्य मुख्यालय

वार्डों के आरक्षण को आधार माना जाए तो इस बार भी लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा व अयोध्या की मेयर सीटें अनारक्षित हो सकती हैं। मेयर की 16 सीटों पर इस बार चुनाव होना है। इनमें से तीन ओबीसी, दो एससी, चार महिला व सात सीटें अनारक्षित होंगी। राज्य सरकार मेयर व चेयरमैन सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना मंगलवार को जारी कर सकती है।

प्रदेश में इस बार 653 निकायों में चुनाव होगा। इनमें 16 नगर निगम, 199 पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतें हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर निकाय चुनाव नवंबर में कराया जाना तय माना जा रहा है। राज्य सरकार तय कार्यक्रम के आधार पर 25 अक्तूबर को चुनाव का कार्यक्रम जारी करना है। राज्य निर्वाचन आयोग इसके 35 दिनों के अंदर चुनाव कराएगा। नगर विकास विभाग ने वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। अब नगर निगम की मेयर व पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में चेयरमैन की सीटों का आरक्षण जारी होना है।

मेयर की 16 सीटें हैं और पालिका परिषद में 199 चेयरमैन और नगर पंचायतों में 438 चेयरमैन की सीटें हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय को रैपिड सर्वे यानी पिछड़ों की संख्या मिल चुकी है। वार्डों के आरक्षण और जातियों के आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, बरेली, मुरादाबाद व अयोध्या की सीटें अनारक्षित हो सकती हैं। वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर व झांसी में से तीन सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

इसी तरह मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद में से दो सीटें एससी के लिए आरक्षित हो सकती हैं। मथुरा व अयोध्या नई नगर निगम है। इन पर अभी मशक्कत चल रहा है। मथुरा व अयोध्या में एक सीट आरक्षित श्रेणी में जा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो गाजियाबाद व फिरोजाबाद सीटें आरक्षण की श्रेणी से बाहर हो सकती हैं। अलीगढ़ को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

वर्ष 2012 के चुनाव झांसी एससी महिला, आगरा एससी, अलीगढ़ ओबीसी महिला, मेरठ व गाजियाबाद ओबीसी के लिए आरक्षित हुई थी। इलाहाबाद व गोरखपुर महिला तथा कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली तथा वाराणसी की सीटें अनारक्षित रखी गई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें