निरीक्षण कर स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां परखीं

Dec 22, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि स्वच्छता मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाना है। सफाई, कूड़ा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया।

निरीक्षण कर स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां परखीं

फोटो रैंकिंग नंबर वन का लक्ष्य, लापरवाही पर सख्त चेतावनी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल भी पहुंचे लखनऊ। प्रमुख संवाददाता स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न जोनों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छता मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार लक्ष्य सिर्फ भागीदारी का नहीं, बल्कि लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने का है। हवाई अड्डे से प्रेरणा स्थल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर आयुक्त ने हवाई अड्डे से लेकर प्रेरणा स्थल तक के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सड़कों की स्थिति, फुटपाथों की साफ-सफाई, डिवाइडरों की मरम्मत, हरित पट्टियों की देखरेख और नालियों की सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी गंदगी, जलभराव या अव्यवस्था दिखाई दे, उसे तत्काल दूर किया जाए। नाले-नालियों की सफाई और कूड़ा प्रबंधन पर जोर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नाले और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल ऊपर-ऊपर सफाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि गाद की पूरी तरह निकासी की जाए। साथ ही कूड़ा उठान की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कचरा खुले में न दिखे, इसके लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन, सेग्रीगेशन और समयबद्ध ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाए। सौंदर्यीकरण और मार्गप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नगर आयुक्त ने सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पेंटिंग, पौधारोपण और अव्यवस्थित सामग्री हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मार्गप्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराने और अंधेरे स्थानों पर अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डा. अरिवन्द कुमार राव, मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Aims for Cleanliness Ranking Number One Strict Warning Against Negligence
;;
;