एलयू शिक्षक के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग के शिक्षक का ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने प्राक्टर कार्यालय का घेराव कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत थी कि शिक्षक ने एक छात्रा के साथ दुर्व्यहार किया और परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की।

एलयू शिक्षक के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र विभाग के शिक्षक का ऑडियो वायरल होने के बाद देर शाम विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। छात्रावासों में रह रहे दर्जनों छात्र बाहर निकल आए और प्राक्टर कार्यालय का घेराव कर लिया। छात्रों शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि शिक्षक ने न केवल छात्रा के साथ दुर्व्यहार किया बल्कि परीक्षा व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की। छात्र नेता अमन दुबे की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य विद्यार्थियों को मनाते नजर आए, मगर विद्यार्थी किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं दिखे।

जिसका नतीजा यह रहा कि आक्रोशित छात्रों ने शाम साढ़े पांच बजे से रात 10 बजे तक धरना दिया। इस दौरान छात्रों की मांग को मानते हुए परीक्षा नियंत्रक की ओर से हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है। छात्रों का कहना है कि किसी भी एक विद्यार्थी के लिए पूरा पेपर लीक किया जा रहा है जो कि गलत है। दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एलयू प्रशासन ने बताया कि वायरल ऑडियो में जिस पेपर के लीक होने की बात कही जा रही है, वह सिर्फ एलयू में पढ़ाया जाता है। जिसमें 19 विद्यार्थी हैं। मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पेपर में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।