एलयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 43 विभागों की 1434 सीटों के लिए 30 जून तक भरें फॉर्म
एलयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल 27 मई से खुला है और अंतिम तिथि 30 जून है। इस बार नियमित और अंशकालिक शोधार्थियों को अवसर दिया गया है। पहली बार इंजीनियरिंग, फार्मेसी और टूरिज्म स्टडीज में भी पीएचडी की पेशकश की गई है।

लखनऊ, संवाददाता। एलयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एलयू प्रशासन के प्रवेश प्रकोष्ठ केे नोटिस के अनुसार पीएचडी की रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल बुधवार 27 मई से खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव के मुताबिक, इस बार का पीएचडी सत्र बेहद खास है क्योंकि नियमित और अंशकालिक दोनों शोधार्थियों को अवसर प्रदान कर रहा है। विवि की ओर से पहली बार इंजीनियरिंग, फार्मेसी और टूरिज्म स्टडीज में भी पीएचडी का मौका दिया गया है। इसके साथ ही विवि कैंपस के विभिन्न विभागों के साथ संबद्ध कॉलेजों में रिक्त सीटों को भी प्रवेश प्रक्रिया में समाहित किया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले विवि की वेबसाइट पर पीएचडी अध्यादेश, नोटिस के साथ जारी गाइडलाइंस अवश्य पढ़ लें।शुल्क विवरण और श्रेणियांआवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विश्वविद्यालय के मानदंडों के तहत सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडबल्यूएस) के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 तय किया गया है। अनुसूचित (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांगों के लिए यह शुल्क ₹1000 देय होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


