खेल-----10 से आने लगेंगे एलएसजी के सूरमा
15 से शुरू होगा एलएसजी का कैंप मार्च के अंत में आईपीएल के मुकाबले

15 से शुरू होगा एलएसजी का कैंप मार्च के अंत में आईपीएल के मुकाबले शुरू होने की उम्मीदलखनऊ, संवाददाता।आठ मार्च को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सूरमा शहर पहुंचने लगेंगे। दस मार्च से एलएसजी टीम के प्रबंधन के साथ ही खिलाड़ी भी एक बार फिर आईपीएल के महामुकाबलों की तैयारी में जुटेंगे। 15 मार्च से एलएसजी का शिविर इकाना स्टेडियम में शुरू होने की संभावना है। अभी तक आईपीएल का कार्यक्रम तय नहीं है। 28 मार्च से 31 मई तक लीग के मुकाबले खेले जाने हैं।इस बार एलएसजी में अर्जुन तेंदुलकर पर सभी की निगाहें होगी।
पिछले वर्ष एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में वह इस बार अपने बल्लेबाजी से धूम जरूर मचाना चाहेंगे। टीम में अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बदोनी, दिगवेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, मो. शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज अहमद और नमन तिवारी शामिल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


