ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ सरयू ने भी तरेरी आंखें, लाल निशान पार किया, नवाबगंज में फ्लड पीएसी ने मोर्चा संभाला

सरयू ने भी तरेरी आंखें, लाल निशान पार किया, नवाबगंज में फ्लड पीएसी ने मोर्चा संभाला

मूसलाधार बारिश से उफनाई सरयू नदी ने बुधवार सुबह लाल निशान पार कर लिया है। नदी मंगलवार शाम लाल निशान के करीब पहुंच गई थी। नये घाट पर स्थित केन्द्रीय जल आयोग ने ने बताया कि नदी खतरे के निशान से ऊपर...

 सरयू ने भी तरेरी आंखें, लाल निशान पार किया, नवाबगंज में फ्लड पीएसी ने मोर्चा संभाला
हिन्दुस्तान संवाद ,गोण्डा। Wed, 08 Jul 2020 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मूसलाधार बारिश से उफनाई सरयू नदी ने बुधवार सुबह लाल निशान पार कर लिया है। नदी मंगलवार शाम लाल निशान के करीब पहुंच गई थी। नये घाट पर स्थित केन्द्रीय जल आयोग ने ने बताया कि नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है 
 जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी से मांझा क्षेत्र के तटीय गांवो में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। मंगलवार के शाम चार बजे अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.540 मीटर दर्ज  किया गया जो वार्निंग लेविल से 81 सेमी. ऊपर है। जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार 3 सेमी. प्रति घंटा दर्ज की जा रही है। 
बुधवार सुबह तक जलस्तर 92.770 मीटर तक पहुंच गया है। तहसील प्रशासन सतर्क  है। तहसीलदार नृसिंह नारायन वर्मा ने जैतपुर मांझा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया। जलस्तर में बढ़ोत्तरी की यही रफ्तार अगर अगले चौबीस घंटों तक बना रहा तो मांझा क्षेत्र के दर्जनो गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। एसडीएम राजेश कुमार द्वारा सरयू के तटीय गांव गंगु पूरवा का दौरा  किया गया गया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो के लेखपालों को सतर्क रहने और स्थिति पर निरन्तर नजर रखने का निर्देश दिया है। राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया की क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज और पटपरगंज बाढ चौकियों को सक्रिय करते हुए यहां राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
 बाढ़ के मोर्चे पर आ डटी पीएसी की फ्लड कम्पनी : बाढ़ को लेकर सतर्क जिला प्रशासन द्वारा गोण्डा पीएसी की फ्लड कम्पनी को नवाबगंज कस्बे के नगर पालिका कन्या इंटर कालेज में कैम्प करा दिया गया। पांच मोटर बोट और बाढ़ से निपटने के सभी साजो सामान के साथ जिले की पीएसी की बी कम्पनी के एक प्लाटुन यहां पहुंच गई है। जो बाढ़ के गंभीर हो जाने पर माझवासियों के राहत के काम मे लगा दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें