Lohia Institute Nursing Screening Exam Tight Security and Online Format देश के 133 सेंटर में लोहिया की नर्सिंग स्क्रीनिंग परीक्षा आज, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLohia Institute Nursing Screening Exam Tight Security and Online Format

देश के 133 सेंटर में लोहिया की नर्सिंग स्क्रीनिंग परीक्षा आज

Lucknow News - -47500 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान की

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 6 Sep 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
देश के 133 सेंटर में लोहिया की नर्सिंग स्क्रीनिंग परीक्षा आज

लोहिया संस्थान की नर्सिंग स्क्रीनिंग परीक्षा रविवार को होगी। इसकी तैयारियां संस्थान प्रशासन ने पूरी कर ली है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस, एसटीएफ व इंटेलिजेंस अलर्ट मोड़ में है। लोहिया संस्थान में नर्सिंग के करीब 665 पद हैं। नर्सिंग की नियमित भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जिसमें देश भर से लगभग 47500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या के मद्देनजर संस्थान प्रशासन ने परीक्षा दो फेज में कराने का फैसला किया। पहले फेज के तहत स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जा रही है। देश में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रत्येक केंद्र पर लोहिया के डॉक्टर व अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे। प्रवक्ता डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि नर्सिंग की स्क्रीनिंग परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें किसी भी तरह का पेन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। पेंसिल, पानी की बोतल, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना होगा। सुबह नौ से 11 बजे तक परीक्षा होगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में उत्तीर्ण शीर्ष के 10 गुना अभ्यर्थियों की मेरिट बनाई जाएगी। इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।