Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLohia Institute Launches MD and DM Courses in Respiratory Medicine for Enhanced TB Treatment
लोहिया में रेस्पीरेटरी मेडिसिन की पढ़ाई होगी

लोहिया में रेस्पीरेटरी मेडिसिन की पढ़ाई होगी

संक्षेप:

Lucknow News - लोहिया संस्थान के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी और डीएम कोर्स शुरू किए जाएंगे। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने टीबी मरीजों को गोद लेने की जानकारी दी। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से इलाज में सुधार होगा।...

Wed, 20 Aug 2025 09:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लोहिया संस्थान में रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में पढ़ाई होगी। एमडी व डीएम कोर्स संचालित होगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। यह बातें लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कही। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को गोद लेने से संबंधित जानकारी दी। वह बुधवार को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि संस्थान में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में नए डॉक्टरों ने नौकरी ज्वाइन कर ली है। इससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिलने की राह आसान हो गई है। इलाज के साथ एमडी व डीएम की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट ने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया। इस तरह की पहल बाकी संस्थानों को करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गोद लिए मरीजों को पोषण सामग्री एवं सामाजिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। केजीएमयू पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि समाज के सभी वर्ग और मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों से आगे आकर निक्षय मित्र बनने की अपील की। संस्थान में रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि टीबी से घबराएं नहीं। डटकर पूरा इलाज करें। इलाज से बीमारी का खात्मा संभव है। सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि ज्यादातर टीबी रोगी कुपोषित होते हैं। इसलिए पोषण सहयोग चिकित्सा उपचार जितना ही महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. ज्योति बाजपेयी, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. पुलकित गुप्ता मौजूद रहे।