ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहापौर व चेयरमैन के आसनों पर उम्रदराज व पढ़े लिखे मगर पार्षद व सदस्य युवा

महापौर व चेयरमैन के आसनों पर उम्रदराज व पढ़े लिखे मगर पार्षद व सदस्य युवा

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय। शहरों व कस्बों की सरकार चलाने वाले नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के सदन इस बार युवा पार्षदों व सदस्यों से गुलजार रहेंगे मगर महापौर व चेयरमैन के आसन पर...

महापौर व चेयरमैन के आसनों पर उम्रदराज व पढ़े लिखे मगर पार्षद व सदस्य युवा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 02 Dec 2017 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालयशहरों व कस्बों की सरकार चलाने वाले नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के सदन इस बार युवा पार्षदों व सदस्यों से गुलजार रहेंगे, मगर महापौर व चेयरमैन के आसन पर उम्रदराज व तजुर्बेकार लोग आसीन होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में महापौर व चेयरमैन चुनने में तो वोटरों ने उम्रदराज व तजुर्बेकार लोगों को ही पसंद किया है। मगर पार्षद सदस्य चुनने में युवाओं को प्राथमिकता मिली। महौपार व चेयरमैन के पदों पर 21 से 35 वर्ष के आयु वर्ग वाले नौजवानों के मुकाबले 36 से 45 वर्ष के बीच के तजुर्बेकार लोग ज्यादा चुने गए। मगर पार्षद व सदस्य के पदों पर 21 से 35 वर्ष की उम्र वाले नौजवानों का ही वर्चस्व रहा। नगर निगम-16 में सात महापौर 46 से 60 वर्ष के - 487 पार्षदों में 36 से 45 वर्ष के -415 युवा यानि 21 से 35 वर्ष के नगर पालिका परिषद -198 चेयरमैनों में से 96 जनप्रतिनिधि 46 से 60 वर्ष - 58 चेयरमैन 36 से 45 वर्ष के -5262 में से 2007 सदस्यों 21 से 35 वर्ष के नगर पंचायत- 438 चेयरमैनों में 182 लोग 36 से 45 वर्ष के - नगर पंचायतों के 5433 सदस्यों में 2304 की उम्र 21 से 35 वर्ष महापौर व चेयरमैन के पदों पर पढ़े लिखे बने पहली पसंदनगर निगम -छह महापौर पोस्ट ग्रेज्यूएट हैं तो पांच ग्रेज्यूएट। -इन 16 नगर निगमों के पार्षदों में सर्वाधिक 324 ग्रेज्यूएट हैं तो 210 इण्टर पास और 141 पोस्ट ग्रेज्यूएट। -नगर पालिका परिषदों के चेयरमैनों में 59 ग्रेज्यूएट तो 26 इण्टर पास और 26 पोस्ट ग्रेज्यूएट। नगर पालिका सदस्यों में 995 ग्रेज्यूएट हैं मगर वोटरों ने पालिका परिषदों में प्राईमरी व जू. हाईस्कूल पास लोगों को भी बड़ी तादाद में पहुंचाया है। इनमें प्राइमरी तक शिक्षितों की संख्या 891 है तो जू. हाईस्कूल की संख्या 804नगर पंचायत चेयरमैन -436 चुने हुए जनप्रतिनिधियों में 84 ग्रेज्यूएट तो 70 प्राइमरी पास भी। -नगर पंचायत सदस्यों में प्राइमरी, जू.हाईस्कूल व हाईस्कूल पास यहां तक कि निरक्षरों को भी प्राथमिकता मिली। नगर पंचायत के सदस्यों के 5434 पदों में से सर्वाधिक 1004 प्राइमरी पास चुने गए तो 879 जू. हाईस्कूल तक शिक्षित। 825 ग्रेज्यूएट भी हैं।नौ पुरूष महापौर तो सात महिलाप्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर में नौ पुरूष हैं तो सात महिलाएं भी। पार्षदों में जरूर यह अनुपात अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि इन 1300 पार्षदों में 817 यानि 62% पुरूष हैं तो इसकी आधी यानि 482 अर्थात 37.1% महिलाएं। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के 198 पदों में से 110 पुरूष हैं तो 88 महिलाएं। नगर पालिका परिषद के सदस्य के 5261 पदों में से 3207 यानि 61 प्रतिशत पुरूष हैं तो 2053 यानि 39 फीसदी महिलाएं। नगर पंचायतों के 438 चेयरमैनों में से 235 यानि 53.7% पुरूष हैं तो 203 यानि 46.3% महिलाएं। नगर पंचायत के 5434 सदस्य पदों में से 60.9% यानि 3312 पुरूष हैं तो 39 फीसदी यानि 2121 महिलाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें