ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनगर निगम पर 300 करोड़ बकाया

नगर निगम पर 300 करोड़ बकाया

नगर निगम कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को चन्दर नगर आलमबाग जोन पांच कार्यालय में सभा हुई। विनोद कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा में उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब व प्रचार मंत्री...

नगर निगम पर 300 करोड़ बकाया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 09 Feb 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ । वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को चन्दर नगर आलमबाग जोन पांच कार्यालय में सभा हुई। विनोद कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा में उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब व प्रचार मंत्री सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि नगर निगम 300 करोड़ रुपए की देनदारी के बोझ से दबा हुआ है। इसमें 100 करोड़ रुपए सिर्फ कर्मचारी मद का बकाया है।

कर्मचारियों की भविष्य निधि, बोनसका भुगतान भी नहीं किया गया। इस संबंध में खुद मुख्य मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास भी आदेश कर चुके हैं। इससे कर्मचारियों की वित्तीय क्षति हो रही है। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री राम अचल ने कहा कि कार्यदायी संस्था के श्रमिकों को ईपीएफ, ईसीएस की परिधि में लाया जाए। सभा को हेमंत कुमार, अर्जुन यादव, ताहिर, अनिल सिंह, अनुज गुप्ता, अनन्त कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें