ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसड़क पर गड्ढे देखकर बिफरे मंत्री, इंजीनियर को चेतावनी

सड़क पर गड्ढे देखकर बिफरे मंत्री, इंजीनियर को चेतावनी

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले नगर विकास मंत्री को त्रिवेणी नगर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए। अफसरों से पूछताछ की तो पता चला कि हाल ही में जल निगम ने यहां कार्य कराया था जिसके बाद सड़क का...

सड़क पर गड्ढे देखकर बिफरे मंत्री, इंजीनियर को चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 06 Dec 2017 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले नगर विकास मंत्री को त्रिवेणी नगर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए। अफसरों से पूछताछ की तो पता चला कि हाल ही में जल निगम ने यहां कार्य कराया था जिसके बाद सड़क का दोबारा निर्माण नहीं हुआ। नाराज मंत्री सुरेश खन्ना ने जल निगम के इंजीनियर को फटकार लगाई साथ ही उनको निलम्बित करने की चेतावनी भी दी।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार वार्डों के निरीक्षण पर निकले थे। इनमें बाबू बनारसी दास वार्ड,अम्बेडकर नगर वार्ड ,त्रिवेणी नगर वार्ड ,राजीव गांधी प्रथम वार्ड शामिल हैं। इसी क्रम में जोन तीन के तहत त्रिवेणी नगर में सफाई व्यवस्था तो संतोषजनक थी लेकिन सड़कों की हालत ठीक नहीं मिली। पास के ही भीमनगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। कूड़े के ढेर दिखाई दिए तो मंत्री ने नगर निगम के अफसरों से जवाब तलब किया। बाबू बनारसी दास वार्ड के संजोग नगर में सुरेश खन्ना को इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा मिला। इस कार्य को इस माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया है। मंत्री के साथ निरीक्षण में भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा,सूचित सेठ भी थे।

जनता ने कहा तो मंत्री ने शौचालय बनवाने का निर्देश दिया

नगर विकास मंत्री जिस क्षेत्र में भी गए वहां स्थानीय लोगों से बातचीत की और समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसी क्रम में संजोगनगर के लोगों ने बताया कि आसपास कोई शौचालय नहीं है। इस पर मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त उदयराज सिंह को संजोग नगर में दो सामुदायिक शौचालयों का जल्द निर्माण कराने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें