ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकम्बोडिया, थाईलैंड के मेहमान रेजीडेंसी घूमने गये

कम्बोडिया, थाईलैंड के मेहमान रेजीडेंसी घूमने गये

डिफेंस एक्सपो में विदेशों से आए मेहमानों ने लखनऊ दर्शन का गुरुवार को लुत्फ उठाया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कम्बोडिया, थाईलैंड और चेकोस्लोवाकिया से आये मेहमानों...

कम्बोडिया, थाईलैंड के मेहमान रेजीडेंसी घूमने गये
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Feb 2020 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

डिफेंस एक्सपो में विदेशों से आए मेहमानों ने लखनऊ दर्शन का गुरुवार को लुत्फ उठाया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कम्बोडिया, थाईलैंड और चेकोस्लोवाकिया से आये मेहमानों ने आजादी की पहली लड़ाई की गवाह रही रेजीडेंसी में समय बिताया। सरकारी गाइडों ने विदेशी मेहमानों को एतिहासिक इमारत से जुड़ी जानकारियां दीं। विदेशी मेहमानों ने बड़ा इमामबाड़े की इमारत को देखा ओर यहां भूलभुलइया की भी सैर की। पर्यटन विभाग ने विशेष रूप से विदेशों से आये मेहमानों को लखनऊ की साइट विजिट का इंतजाम किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें