ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकर्मचारी नेताओं ने मजबूत लोकतंत्र बनने पर बधाई दी

कर्मचारी नेताओं ने मजबूत लोकतंत्र बनने पर बधाई दी

देश का मजबूत लोकतंत्र बनने पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि नई सरकार से कर्मचारियों को...

कर्मचारी नेताओं ने मजबूत लोकतंत्र बनने पर बधाई दी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 25 May 2019 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का मजबूत लोकतंत्र बनने पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि नई सरकार से कर्मचारियों को काफी आस है। पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खोलने, आउटसोर्सिंग में काम करने वालों के लिए नीति बनाने, खाली पदों को भरने और सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी कई मांगों के दूर होने की आस कर्मचारी संगठन के नेताओं ने जताई है।

चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खोलने की मांग

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के उप महामंत्री सुरेश यादव ने नई सरकार बनने पर बधाई दी है। उन्होंने भी नई सरकार से उम्मीद जताई है कि कर्मचारी समस्याओं को दूर करेगी। उन्होंने 14 लाख चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग रखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें