ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय विवाद फोरम होगा सक्रिय

मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय विवाद फोरम होगा सक्रिय

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लम्बे संघर्ष के बाद विभागीय स्तर पर लम्बित मामलों के निपटारे के लिए बनाए गए विभागीय फोरम को एक बार फिर मुख्य सचिव ने सक्रिय करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री की ओर...

मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय विवाद फोरम होगा सक्रिय
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 08 Dec 2018 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लम्बे संघर्ष के बाद विभागीय स्तर पर लम्बित मामलों के निपटारे के लिए बनाए गए विभागीय फोरम को एक बार फिर मुख्य सचिव ने सक्रिय करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री की ओर से फोरम में सदस्य के रूप में नामित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव और अध्यक्ष हरिकिशोर ने इस सम्बंध में मुख्यसचिव को जब निष्क्रीय पड़े फोरम की जानकारी दी तो उन्होंने प्रमुख सचिव न्याय को इसे सक्रिय करने निर्देश दिये। परिषद के नेताओं ने बताया कि फोरम के सक्रिय होने से छोटे छोटे प्रकरणों का इस फोरम स्तर पर निस्तारण हो पाएगा। कर्मचारियों और सरकार के बीच भारी संख्या में लम्बित सेवा सम्बंधी वादों का निस्तारण होनरे से जहां कर्मचारी और सरकार को आर्थिक बचत के साथ समय बचेगा। वही सरकार और कर्मचारियों के बीच समाजस्य स्थापित होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें