ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कल्याण निगम कर्मचारी

अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कल्याण निगम कर्मचारी

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारी संघ अपनी मांगों के पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट करेगा। यह कार्यक्रम 16 और 17 मार्च को किया जायेगा। यह जानकारी महामंत्री मनोज कुमार...

अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कल्याण निगम कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 14 Mar 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारी संघ अपनी मांगों के पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट करेगा। यह कार्यक्रम 16 और 17 मार्च को किया जायेगा। यह जानकारी महामंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दी। कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर उनका परिवार चला पाना मुश्किल रहा है। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी है कि 22 मार्च तक कर्मचारियों के वेतन संबंधी मांगों का हल नहीं होता है तो 23 मार्च से निगम के समस्त कार्यों का बहिष्कार किया जायेगा। जिसमें धान और गेहूं की खरीद भी नहीं की जायेगी। जवाहर भवन से प्रदेश कार्यालय भाजपा की ओर कूच करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें