ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआईजी ने छात्राओं को दिया 'चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो' का मंत्र

आईजी ने छात्राओं को दिया 'चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो' का मंत्र

-1090 महिला पावरलाइन की ओर से श्री रामस्वरूप मेमोरियल विवि में कार्याशाला का...

आईजी ने छात्राओं को दिया 'चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो' का मंत्र
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 30 Nov 2017 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

-1090 महिला पावरलाइन की ओर से श्री रामस्वरूप मेमोरियल विवि में कार्याशाला का आयोजन

-विश्वविद्यालय की 74 लड़कियों को महिला पॉवर लाइन की ओर से बनाया गया एसपीओ

श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए महिला शक्ति लाइन 1090 की ओर से एक सत्र का आयोजन किया गया।

महिला सुरक्षा पर 1090 महिला पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने सत्र में छात्राओं को 'चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो' के रूप में सुरक्षा का मंत्र दिया। इस अवसर पर पॉवर एंजल्सि के रूप में नियुक्त हुई विश्वविद्यालय की 74 लड़कियों को श्री सिकेरा और डिप्टी एसपी महिला पॉवर लाइन बबीता सिंह ने एसपीओ कार्डों का वितरण किया। कुलाधिपति पंकज अग्रवाल ने श्री सिकेरा को प्रतीक के रूप में एक पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर उपकुलाधिपति पूजा अग्रवाल ने महिला पावर लाइन की पूरी टीम की प्रसंशा की। कुलपति डॉ. ए.के.सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं की सुरक्षा के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। अंत में डॉ वीना सिंह ने उपस्थित जन समूह को धन्यवाद दिया।

पावर एंजिल्स को दी जायेगी पुलिस में नौकरी

महिला सुरक्षा पर 1090 महिला पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने पॉवर एंजल्सि से समाज में उनकी भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने हेल्पलाइन से अब तक किए गए कार्यो के बारे में भी बताया और उन्हें अपने आसपास के वातावरण में अपराध को न्यूनतम करने के लिए प्रेरित किया। नवनीत सिकेरा ने कहा कि पावर एंजिल्स के रूप में चुनी गयी लड़कियों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जायेगा एवं उन्हे पुलिस और समाज के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करना होगा। श्री सिकेरा ने कहा कि संक्षेप में इस पहल का उद्देश्य है कि महिलायें एवं लड़किया बिना किसी दबाव के अपने खिलाफ होने वाले हर उत्पीड़न के विरूद्ध एक मजबूत आवाज दर्ज करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें