ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबीएसएनएल कर्मचारियों ने की बोनस की मांग

बीएसएनएल कर्मचारियों ने की बोनस की मांग

बीएसएनएल मजदूर संघ ने शुक्रवार को गांधी भवन मुख्यालय पर बोनस को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि 2016-17 में ऑपरेटिव प्रोफिट होने के बाद भी पीएलआई बोनस नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर...

बीएसएनएल कर्मचारियों ने की बोनस की मांग
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 13 Oct 2017 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएसएनएल मजदूर संघ ने शुक्रवार को गांधी भवन मुख्यालय पर बोनस को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि 2016-17 में ऑपरेटिव प्रोफिट होने के बाद भी पीएलआई बोनस नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

बीएसएनएल मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से पीएलआई बोनस न दिये जाने को लेकर दिल्ली मुख्यालय के कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर शुक्रवार को लखनऊ में बीएसएनएल मजदूर संघ ने भी विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह और हर्षवर्धन दीक्षित के नेतृत्व में ढेरों कर्मचारियों ने दोपहर में भोजन अवकाश के दौरान गांधी भवन में प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार से कर्मचारियों को बोनस दिये जाने की मांग की। प्रदर्शन में हर्षवर्धन दीक्षित, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार शुक्ला, प्रदीप सिंह, श्याम मनोहर दूबे, मोहम्मद परवेज आदि अनेक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें