ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबाबा भोलेनाथ की कथा सुनाएंगे गायक सुरेश शुक्ल

बाबा भोलेनाथ की कथा सुनाएंगे गायक सुरेश शुक्ल

लखनऊ। निज संवाददाता अपनी मधुर आवाज और खास अंदाज के चलते गायकी के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके गायक सुरेश शुक्ल अब नए अवतार में नजर आ रहे हैं। श्रावण मास भर दबंग चैनल द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम ‘चल...

बाबा भोलेनाथ की कथा सुनाएंगे गायक सुरेश शुक्ल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 18 Jul 2017 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता अपनी मधुर आवाज और खास अंदाज के चलते गायकी के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके गायक सुरेश शुक्ल अब नए अवतार में नजर आ रहे हैं। श्रावण मास भर दबंग चैनल द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम ‘चल काँवरिया शिव के धाम में सुरेश शुक्ल का यह नया अवतार दिख रहा है। सुबह 7 बजे से प्रसारित होने वाला यह भक्ति गीतों का कार्यक्रम खूब पसन्द किया जा रहा है। कई फिल्मों, सीरियल और एल्बम में अपनी आवाज एवं संगीत दे चुके सुरेश शुक्ल बाबा भोलेनाथ की विभिन्न कथाओं को सुनाते हुए शिव की महिमा का बखान करते हैं। उनका साथ दे रहीं हैं नेहा उपाध्याय तथा निर्देशक सन्दीप सिंह का काफी सहयोग मिल रहा है। इस नयी पारी को शुरू कर चुके सुरेश शुक्ल कहते हैं गायकी और एंकरिंग में काफ़ी अन्तर है इसमें दर्शकों को विषय वस्तु से परिचित कराने के साथ भक्ति गीतों को भी प्रस्तुत करना पड़ता है। विहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम नम्बर वन पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें