ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजीवनशैली ऐसी हो जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके: केशव मौर्य

जीवनशैली ऐसी हो जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके: केशव मौर्य

लखनऊ। विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस पर...

जीवनशैली ऐसी हो जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके: केशव मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 05 Jun 2023 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। विशेष संवाददाता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को कहा कि हमें ऐसी जीवनशैली अपनानी चाहिए जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न हो। जीवनशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे पर्यावरण का संवर्धन हो। पर्यावरण व परिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए पृथ्वी को नष्ट होने से बचाया जा सकता है। पौधों को पोषित एवं संरक्षित करने वालों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करना जरूरी है। हम सभी वातावरण को स्वच्छ रखने तथा वृक्षों को संरक्षित रखने का संगठित प्रयास करें तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण दे पाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें