Lucknow News: मलिहाबाद में एलआईसी एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: -जनसेवा केंद्र के पास खड़े होकर फोटोकाॅपी करा रहा था एलआईसी एजेंट -पुलिस ने

Lucknow News: मलिहाबाद में एलआईसी एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली

Lucknow News: मलिहाबाद के ढेंढेमऊ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एलआईसी एजेंट समरेंद्र कुमार (35) को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से समरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। मलिहाबाद के सैफलपुर गांव का समरेंद्र कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट है। शुक्रवार देर शाम ढेंढेमऊ गांव में पेट्रोल पंप के पास दुर्गेश जन सेवा केंद्र पर समरेंद्र फोटो कॉपी करा रहा था।

तभी हमलावर पैदल उसके नजदीक पहुंचा। समरेंद्र की कनपटी पर असलहे से गोली चलाई, लेकिन गोली चेहरे पर लगी। गोली लगते ही समरेंद्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर कुछ दूरी पर मलिहाबाद की ओर पहले से खड़ी अपनी बाइक की ओर दौड़कर बैठा। फिर हमलावर असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। ​घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। खून से लथपथ समरेंद्र को सीएचसी मलिहाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।​ घटना की जानकारी मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान कर तलाश की जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। समरेंद्र के एक गोली लगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: मलिहाबाद में एलआईसी एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली