Lucknow News: बोझिया पुल पर विचरण करते दिखे दो तेंदुए
Lucknow News: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बोझिया पुल पर गुरुवार रात दो तेंदुए दिखाई पड़े। एक तेंदुआ पुल की रेलिंग पर चलता दिखा, जबकि दूसरा अंधेरे में शिकार की टोह ले रहा था। घटना के समय कार चालक ने वीडियो शूट किया। वन महकमे ने आबादी के करीब तेंदुओं की उपस्थिति के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Lucknow News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के बोझिया पुल पर गुरुवार रात शिकार की टोह में निकले दो तेंदुए दिखाई पड़े। एक तेंदुआ बैखौफ पुल की रेलिंग पर चलता दिखा। तो दूसरा तेंदुआ उससे कुछ दूरी पर अंधेरे में चमकती आंखों से शिकार की टोह लेता नजर आया। वाहन की हेड लाइट्स जब इन पर पड़ी। तो यह दोनों साइड बदल जंगल की ओर जा विलीन हो गए।मुर्तिहा कोतवाली व वन रेंज के बोझिया पुल पर गुरुवार रात लगभग 10:20 बजे एक कार उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक तेंदुआ चपलता से पुल की रेलिंग पर चलता दिखाई दिया।
जबकि एक तेंदुआ पुल के किनारे उछल कूद करता दिखा। चालक ने तत्काल वाहन की रफ्तार काफी धीमी कर वीडियो शूट किया। तेंदुए वाहन की हेड लाइट्स पड़ने पर साइड बदल तेज रफ्तार से जंगल के अंदर विलीन हो गए। उधर कार सवार लोग तेंदुए की विचरण की गतिविधियों को देख रोमांचित हो उठे। हालांकि ककरहा मुर्तिहा सरहद पर स्थित बोझिया पुल आवागमन का मुख्य इलाका होने की वजह से काफी देर रात वाहन सवार आते जाते रहते है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बढ़ी तेंदुए की संख्या व जंगल में जलभराव के चलते उनका आबादी की ओर आ जाना कोई नया मामला नही। क्योकि कतर्नियाघाट जंगल और इससे सटी आबादी मानव व वन्यजीव के सह अस्तित्व की एक बानगी है। वन महकमे ने जल भराव के मद्देनजर तेंदुए या बाघ के आबादी इलाके में आने की संभावना के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरते जाने की लगातार अपील की जाती रही है। लोगों से अंत्यत जरूरत पर समूह बना कर निकलने, वन्यजीव दिखाई देने पर छेड़छाड़ न कर नजदीकी रेंज कार्यालय को सूचना दिए जाने की अपील की गई है।


