Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLegal Action Against Tractor Driver for Kakor Bus Accident
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा केस

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा केस

संक्षेप:

Lucknow News - काकोरी में हुई बस दुर्घटना का कारण बने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रोडवेज ने मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया है। रोडवेज के आरएम आरके त्रिपाठी ने एआरएम कैसरबाग डिपो को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी...

Fri, 12 Sep 2025 11:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

काकोरी में बस दुर्घटना का कारण बने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रोडवेज की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। रोडवेज के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एआरएम कैसरबाग डिपो को निर्देशित किया गया है। दुर्घटना का शिकार हुई बस कैसरबाग डिपो की है। साथ ही सभी चालकों और परिचालकों से सुरक्षित परिचालन करने की अपील की गई है। उनसे कहा गया है कि रोड पर अगर कोई व्यवधान दिखाई दे रहा है, जिससे सड़क दुर्घटना हो सकती है तो उसकी सूचना अपने संबंधित एआरएम को देने के साथ ही पुलिस को भी जरूर कॉल करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।