ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा को हराने के लिए वामपंथी शक्तियां हो एकजुट : भाकपा

भाजपा को हराने के लिए वामपंथी शक्तियां हो एकजुट : भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए स्पष्ट विचाराधारा से लैस गठजोड़ होना चाहिए। इसके लिए वामपंथी, लोकतान्त्रिक व धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एक होना पड़ेगा। पार्टी की राज्य...

भाजपा को हराने के लिए वामपंथी शक्तियां हो एकजुट : भाकपा
राज्य मुख्यालय ।  विशेष संवाददाता,लखनऊ। Mon, 14 Jan 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए स्पष्ट विचाराधारा से लैस गठजोड़ होना चाहिए। इसके लिए वामपंथी, लोकतान्त्रिक व धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एक होना पड़ेगा। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय सचिव अतुल अंजान ने कहा कि भाकपा ऐसी शक्तियों को एकजुट करने का प्रयास करेगी। 

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी 5 फरवरी को प्रदर्शन करेगी। बैठक की जानकारी देते हुए राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में किसानों, कामगारों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं और अन्य कमजोर तबकों के ज्वलंत सवालों पर वामपंथी दलों ने ही सडकों पर उतर कर संघर्ष किया है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा दी गयी वैचारिक युद्ध की चुनौती का जवाब भी वामपंथ दे सकता है। 

डा. गिरीश ने कहा है कि स्पष्ट विचारधारा से रहित गठजोड़ संघ और भाजपा को चुनौती नहीं दे सकता। भाकपा ऐसी सभी ताकतों को एकजुट करने का प्रयास करेगी।  राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आवारा पशुओं से किसानों की फसल की बरबादी और जनहानि, महिलाओं के साथ बदसलूकी की बढ़ती घटनाओं और यूपी की चरमराई कानून व्यवस्था, गन्ना/ आलू उत्पादक किसानों की बदहाली आदि पर 5 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया है। बैठक में कल्पनाथ गुप्ता, अरविंदराज स्वरूप, अशोक मिश्र, सदरुद्दीन राना, सुधीर अवस्थी, गफ्फार अब्बास, रामचंद ' सरस', रामरक्षा, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें