इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड से एलईडी चोरी
इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड के आदर्श नगरखंड मटियारी के मुख्य द्वार पर लगी एलईडी लाईट गुरुवार को चोरी हो गई। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 03 May 2018 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें
इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड के आदर्श नगरखंड मटियारी के मुख्य द्वार पर लगी एलईडी लाईट गुरुवार को चोरी हो गई। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
स्थानीय लोगों को मुताबिक बुधवार की रात एलईडी लाइट जल रही थी लेकिन गुरुवार को सुबह वह गायब मिली। खम्भे पर एलईडी लाइट न दिखने पर लोगों ने पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप को जानकारी दी। उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दे दी है।