सीसे का जहर मासूमों और गर्भवती महिलाओं पर खतरा

Feb 11, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - एरा मेडिकल विवि में विशेषज्ञों ने कान्फ्रेंस को संबोधित किया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेड

सीसे का जहर मासूमों और गर्भवती महिलाओं पर खतरा

एरा मेडिकल विवि में विशेषज्ञों ने कान्फ्रेंस को संबोधित किया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेड (सीसा) का जहर मासूम और गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा है। लेड की वजह से खून की कमी, पेट में दर्द, गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव पड़ता है। लेड से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। स्कूल के शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण की जरूरत है। जिससे वे बच्चों और अभिभावकों को लेड से होने वाले खतरों से अवगत करा सकें। लेड से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। यह बात लेडमैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध बेंगलुरु के सेंट जोंस मेडिकल कॉलेज में एमिरेट्स प्रो. डॉ. थुप्पिल वेंकटेश ने कही।

वह बुधवार को एरा विश्वविद्यालय के सभागार में विवि के बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय लेडकॉन 2026 को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. थुप्पिल वेंकटेश ने प्रोजेक्ट 797 का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 7097 जिले हैं। प्रत्येक जिले में अस्पताल है। जहां थोड़ी सी जगह में बायो मॉनिटरिंग कर लेड के बारे में सूचना एकत्रित कर सकते हैं। सूचना होने पर उसका इलाज और समाधान कर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। डॉ. थुप्पिल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लेड की तरह 10 अलग-अलग पेस्टीसाइड्स को अत्यधिक खतरनाक बताया है। जिसमें आर्सेनिक, मरकरी और लेड शामिल है। पेंसिल का रंग, हेयर डाई और मेकअप का सामान है खतरनाक डॉ. थुप्पिल ने कहा कि पेंसिल का रंग बच्चों में लेड का बड़ा कारक है। बच्चे पेंसिल मुंह में रखते हैं, जिससे लेड सीधे पेट में जाता है। अगर पेंसिल बिना रंग की हो तो बच्चे उस पर कला बना सकते हैं। बालों में लगाई जाने वाली हेयर डाई और महिलाओं के मेकअप के सामान में लेड की बहुत मात्रा होती है। बोतल वाले पानी में लेड होता है। मेकअप की जरूरत ही नहीं है, भगवान ने हम सबको बहुत सुंदर बनाया है। यह मेकअप हमें नुकसान पहुंचा रहा है। लेडकॉन में दिल्ली के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेन्द्र चड्ढा, दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल की डॉ. अंजलि मनोचा, आईआईटीआर की वैज्ञानिक डॉ. नसरीन गाजी अंसारी और प्योर अर्थ की कंट्री डायरेक्टर डॉ. दीक्षा राधाकृष्णन ने भी सम्बोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।