शिकायत के बाद वेब मॉल की जांच शुरू, कई अनियमितताएं मिलीं
Lucknow News - आईजीआरएस पर शिकायत के बाद एलडीए के अधिकारियों ने की जांच पड़ताल लखनऊ। प्रमुख

आईजीआरएस पर शिकायत के बाद एलडीए के अधिकारियों ने की जांच पड़ताल लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद एलडीए के अधिकारी बुधवार को वेबमॉल की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जोन-एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी इंजीनियरों की टीम के साथ पहुंचे तो यहां प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मॉल परिसर के निर्धारित सेटबैक और ओपन स्पेस क्षेत्र में दुकानें संचालित की जा रही थीं। 8 से 10 दुकानें खुली मिलीं। नियमों के विपरीत इन स्थानों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने से भवन मानचित्र के उल्लंघन होता मिला।
----------------- बेसमेंट पार्किंग में चल रहा था कार वॉशिंग सेंटर जांच में यह भी सामने आया कि बेसमेंट, जिसे पार्किंग के लिए स्वीकृति मिली है, वहां कार वॉशिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा बच्चों के करीब 10 झूले भी ओपन स्पेस में लगाए गए थे और उनका संचालन किया जा रहा था। इससे सुरक्षा मानकों और अग्निशमन नियमों के उल्लंघन का सवाल भी उठ खड़ा हुआ है। -------------------- नक्शा और कंप्लीशन सर्टिफिकेट मांगा जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि शिकायत में आरोप है कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद अतिरिक्त निर्माण किया गया है। एलडीए ने संबंधित संचालक को स्वीकृत मानचित्र और कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ---------------- दोबारा होगी पूरी नापजोख, हटेंगे अवैध ढांचे एलडीए के ओएसडी देवांस त्रिवेदी ने बताया कि जल्द ही भवन की विस्तृत नापजोख कराई जाएगी। ओपन स्पेस और सेटबैक में चल रही दुकानों व झूलों को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


