विराजखंड के लेक व्यू अपार्टमेंट में बनेंगे 646 प्रीमियम फ्लैट

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

गोमती नगर के विराज खण्ड में एलडीए लेक व्यू अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें 646 प्रीमियम फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत लगभग 1.13 करोड़ रुपये होगी। पंजीकरण 19 मई से 18 जून, 2026 के बीच होगा। परियोजना का निर्माण 760 करोड़ रुपये की लागत से होगा और 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

विराजखंड के लेक व्यू अपार्टमेंट में बनेंगे 646 प्रीमियम फ्लैट

गोमती नगर के विराज खण्ड में एलडीए लेक व्यू अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें 2300 वर्गफिट क्षेत्रफल के 646 प्रीमियम फ्लैट होंगे। स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए दुकानें भी होंगी। फ्लैट की कीमत लगभग 1.13 करोड़ रुपये होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को इस योजना को लांच किया। 19 मई से 18 जून, 2026 के मध्य फ्लैटों के लिए लोग पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा。

प्राइम लोकेशन पर होगा अपार्टमेंट

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट विराज खण्ड में बेहद प्राइम लोकेशन पर बनेगा। परियोजना से कुछ ही मिनटों की दूरी पर शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, सिनेपॉलिस मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल आदि प्रमुख स्थल मिल जाएंगे। साथ ही अपार्टमेंट के पास स्थित झील के परिक्षेत्र में एंटरटेनमेंट जोन एवं जॉगिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा।

60 मीटर ऊंचे 03 टावर बनेंगे

लेक व्यू अपार्टमेंट में 19 मंजिल के 03 टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर होगी। अपार्टमेंट में 03 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 646 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट 2340 वर्गफिट क्षेत्रफल (सुपर एरिया) का होगा, जिसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस पूरे रीजन में निजी विकासकर्ताओं द्वारा निर्मित किए जा रहे अपार्टमेंट की तुलना में लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट की कीमत काफी कम होगी।

प्रोजेक्ट 760 करोड़ रुपये से पूरा होगा

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट का निर्माण लगभग 760 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। प्रोजेक्ट को 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किस्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। वहीं, 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

एलडीए लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए पंजीकरण कब शुरू होगा?
पंजीकरण 19 मई से 18 जून, 2026 के मध्य होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।