निराला नगर में होटल-रेस्त्रां की जांच में पकड़ी अनियमितता
एलडीए और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने होटल में अग्निशमन मानकों की जांच की। कुछ होटलों में अनियमितताएँ पाई गईं, और तीन होटल प्रबंधक स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सके। होटल मालिकों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

एलडीए व अग्निशमनकी संयुक्त टीम ने चलाया अभियान तीन होटल प्रबंधक स्वीकृत मानचित्र भी नहीं दिखा सके
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
अभियान का विवरण
एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भी शहर में अभियान चलाकर होटलों में अग्निशमन मानकों की जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमित्ता उजागर हुई हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई प्रचलित की जा रही है।
जांच के आदेश
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत शहर में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिये हैं। इसके लिए एलडीए के प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। बुधवार को ज्वाइंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बहुमंजिला भवनों में संचालित होटलों व रेस्त्रां में जांच की।
निरीक्षण में पाई गई अनियमितताएँ
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार व एफएसओ ने टीम के साथ निराला नगर में अभियान चलाया जिसमें होटल सैंडस्टोन, होटल रेग्नेंट, होटल गोल्डन ऑर्किड, होटल नेक्टर इन, रघुवीर पैलेस, कपूर्स डॉट इन, रेनबो गोल्ड इन में निरीक्षण किया गया। इसमें कुछ प्रतिष्ठानों में स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष स्थल पर हुये निर्माण कार्य में आंशिक विचलन पाया गया। जिस पर होटल मालिकों, प्रबंधक को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा तीन होटल प्रबंधक मौके पर स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सके। उनसे तीन दिन में स्वीकृत भवन मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


