शादी समारोह में एलडीए कर्मी की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप

Feb 21, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोमतीनगर के विराट खंड में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान एलडीए के संविदा कर्मचारी सुनील यादव को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह में एलडीए कर्मी की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप

गोमतीनगर विराट खंड स्थित सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार रात वैवाहिक समारोह में एलडीए के संविदा कर्मचारी को गोली लग गई। लहूलुहान हालत में लोगों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर कोतवाली में पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोमती नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अलीगंज कपूरथला चौराहे के पास चांदगंज निवासी सुनील यादव एलडीए में संविदा पर वाहन चालक थे। परिवार में पत्नी सुमन, एक बेटा नमन और बेटी नयन है। परिजनों ने बताया कि सुनील शुक्रवार को दोस्त के बेटे की शादी में गोमतीनगर गए थे। खाना खाने के बाद सुनील अपने दोस्त अरविंद कश्यप, शाश्वत सिंह और दो अन्य के साथ टेंट के पीछे चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई और सुनील लंगड़ाते हुए टेंट के पीछे से निकले और लॉन में गिर पड़े। दाहिने पैर की जांघ गंभीर रूप से जख्मी थी। गोली लगने की सूचना पर शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सुनील के दोस्त उन्हें कार से मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां सुनील को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। बारात में शामिल लोगों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने फायरिंग की है। बेटे को चोट लगने की दी सूचना सुनील के बेटे नमन यादव का आरोप है कि उनके पास शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे फोन आया कि पिता को चोट लग गई है। वह मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है। पिता के घायल होने की सूचना पर नमन परिवार के साथ मैक्स हॉस्पिटल पहुंचा। वहां पिता का शव स्ट्रैचर पर देखकर बेसुध हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग भागे विराट खंड सामुदायिक केंद्र में गोली चलने की आवाज पर भगदड़ मच गई। कुछ लोग जल्दी-जल्दी निकल भी गए। सुनील यादव के जमीन पर गिर जाने के बाद लोगों ने ने देखा कि पैर से तेज खून निकल रहा है। पैर में कपड़ा लपेटकर खून रोकने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को उठाया घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की दो टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस न आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया है। गोमती नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के वक्त जितने लोग मौजूद होगें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।