Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLDA Begins Land Acquisition for Naimish Nagar Project in Lucknow
नैमिष नगर के लिए 20 बीघा जमीन पर कब्जा

नैमिष नगर के लिए 20 बीघा जमीन पर कब्जा

संक्षेप:

Lucknow News - - सीतापुर रोड पर 1084 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा नैमिष नगर एलडीए

Sat, 22 Nov 2025 08:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के लिए एलडीए ने जमीन का कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एलडीए की टीम ने ग्राम-पलहरी में अभियान चलाकर लगभग 20 बीघा जमीन पर कब्जा किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नैमिष नगर योजना के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों की लगभग 1084 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं। योजना को लगभग 4,785 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नैमिष नगर योजना में लगभग दो लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि निर्धारित एसओपी के तहत किसानों की सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है। यह पहली बार है कि एलडीए सीधे किसानों के खाते में मुआवजे की धनराशि का भुगतान करके जमीन का बैनामा करवा रहा है। इस क्रम में अब तक 86 किसानों से 56 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करवायी जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 280 बीघा जमीन के लिए सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पलहरी, पूरब गांव, सैदापुर व कोडरी भौली आदि जिन गांवों में भूमि का बैनामा एलडीए के पक्ष में हो गया है, उस पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। शनिवार को ग्राम-पलहरी में जमीन का कब्जा लेने की कार्रवाई की गई।