राजकीय पॉलिटेक्निक में एआई आधारित प्रशिक्षण की शुरुआत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - राजकीय पॉलिटेक्निक में आई-स्मार्ट लैब का शुभारंभ किया गया। यह लैब मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए स्थापित की गई है। इस अवसर पर कंपनी ने 62 लाख रुपये की इंडस्ट्री 4.0 मशीन का प्रदर्शन किया और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

राजकीय पॉलिटेक्निक में एआई आधारित प्रशिक्षण की शुरुआत

राजकीय पॉलिटेक्निक में आई-स्मार्ट लैब का शुभारंभ किया गया। एक निजी कंपनी के सहयोग से स्थापित इस लैब में मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं को कंपनी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कंपनी विशेषज्ञों ने करीब 62 लाख रुपये कीमत की इंडस्ट्री 4.0 मशीन का संचालन कर संस्थान के समस्त स्टाफ को इसकी कार्यप्रणाली समझाई। इस मौक़े पर कंपनी के प्रेसिडेंट संजीव कुमार सिन्हा, संस्थान के प्रधानाचार्य एसएन सिंह आदि रहे। अंत में कंपनी ने संस्थान के पांच मेधावी तीन छात्र और दो छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।