Lucknow News: शिक्षकों - शिक्षामित्र को प्रदान किए कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बीकेटी, संवाददाता। बीकेटी ब्लाक कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के

Lucknow News: शिक्षकों - शिक्षामित्र को प्रदान किए कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

Lucknow News: बीकेटी, संवाददाता। बीकेटी ब्लाक कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख उषा सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड का डेमो वितरित किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईयों के आश्रितों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा योजना के उद्घाटन समारोह का भी लाइव देखा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला, एसबीआई के रीजनल मैनेजर कुमार परिमल समेत अन्य लोग उपस्थिति रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।