सब्सिडी के आखिरी दिन बंपर बिके ईवी, 450 से अधिक खरीदे गए
Lucknow News - इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर दी जाने वाली सब्सिडी का आखिरी दिन होने के कारण 450 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। आरटीओ कार्यालय में डीलरों की भीड़ रही और पंजीकरण रात 12 बजे तक चलता रहा। पिछले तीन दिनों में...

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर दी जाने वाली सब्सिडी का सोमवार को आखिरी दिन होने के कारण वाहनों की बंपर बिक्री हुई। एक ही दिन में 450 से अधिक वाहन बिक गए। उनका पंजीकरण कराने के लिए देर रात तक आरटीओ कार्यालय में डीलरों की भीड़ उमड़ी रही। ईवी का पंजीकरण कराने के लिए सुबह आठ बजे से आरटीओ कार्यालय खुल गया। रात आठ बजे तक 450 वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका था। उसके बाद भी भीड़ कम न होने के कारण रात 12 बजे तक कार्यालय खुला रहा। रविवार को अवकाश के बावजूद ईवी का पंजीकरण करने के लिए कार्यालय रात 02 बजे तक खुला रहा।
ईवी पर सब्सिडी की नीति का 13 अक्तूबर को अंतिम दिन रहा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में ईवी की सब्सिडी से संबंधित कुल 800 से अधिक फाइलों का निदान किया गया। इसमें कई फाइलें ऐसी भी थीं, जो कि लंबे समय से पेंडिंग चल रही थीं। सोमवार को ही एक दिन में सुबह आठ से रात आठ बजे तक 450 नए ईवी का पंजीकरण किया गया है। पंजीकरण के लिए भीड़ लगी रहने के कारण देर रात तक कार्यालय खुला रहा। अंतिम दिन कुल कितने वाहनों का पंजीकरण हुआ है, इसकी जानकारी मंगलवार को ही हो पाएगी। बताया कि सब्सिडी नीति के तहत ईवी की खरीद पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क माफ था। तो डीलर को अपनी जेब से चुकानी होगी राशि इसी साल अप्रैल से लागू नए नियम के अनुसार वाहनों का पंजीकरा कराए बिना डीलर ग्राहकों को वाहन नहीं सौंप सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा वाहनों की बिक्री करने के चक्कर में कई डीलर ग्राहकों को वाहन सौंप कर एक-दो में पंजीकरण करा लेते हैं। ऐसे में ज्यादा बिक्री के चक्कर में पैसा लेकर जिस भी डीलर ने ग्राहक को ईवी सौंप दी है, यदि 13 अक्तूबर की रात 12 बजे तक उसका पंजीकरण नहीं करा पाएगा तो उसे पंजीकरण राशि और रोड टैक्स अपनी जेब से भरना पड़ेगा। रात 12 बजे के बाद परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल में 14 अक्तूबर की तारीख दर्ज हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




