नेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में नामांकन का आज आखिरी दिन
Lucknow News - लखनऊ में माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए नेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में नामांकन का अंतिम दिन बुधवार है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए परीक्षा 24 जनवरी को होगी। पंजीकरण की समस्याओं के लिए संपर्क जानकारी भी दी गई है। चयनित छात्रों को तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर मिलेगा।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के लिये नेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय केन्द्र सरकार के आदेशपर अपर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ मण्डल के छात्रों को नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं के नामांकन कराने के निर्देश दिये हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ओलम्पियाड में कक्षा 9,कक्षा 10,कक्षा 11 या कक्षा 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। जिनकी आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष से अधिक न हो। विद्यार्थियों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिये।
डॉ. जगवीर सिंह,वैज्ञानिक- 9668105010/011-24669536 और डॉ. मिथला वर्मा से 011-24669516 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड 2026 की जानकारी वेबसाइट https://gsi.manageexam.com/ पर भी उपलब्ध है परीक्षा 24 जनवरी को डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड के लिये राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी शनिवार को सुबह 10:30 बजे होगी। परीक्षा अधिक अवधि 90 मिनट होगी। अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में पहले पदक पा चुके छात्र हिस्सा नहीं ले सकते हैं। महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं। ओलम्पियाड के चयनितों को मई व जून में तीन सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइन्स ओलम्पियाड की तारीख का ऐलान आयोजक इटली करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



