पॉलीटेक्निक में शुल्क जमा करने का आखिरा मौका 20 तक
Aug 14, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए चौथे और पांचवें चरण की काउंसलिंग में प्रवेशित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया है। अभ्यर्थियों को 14 अगस्त तक आवंटित संस्था में...

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित चौथे और पांचवें चरण की काउंसलिंग में प्रवेशित अभ्यर्थियों को आखिरा मौका दिया है। परिषद के सचिव एसके सिंह का कहना है कि जो अभ्यर्थी 14 अगस्त तक आवंटित संस्था में प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे हैं, वे 20 अगस्त तक दाखिले के लिए आवंटित संस्था में उपस्थित होकर अवशेष शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद इन अभ्यर्थियों की सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। काउंसलिंग से जुड़ी जानकारियां परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


