ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊतीमारदार ने लॉरी की महिला डॉक्टर से की अभद्रता

तीमारदार ने लॉरी की महिला डॉक्टर से की अभद्रता

- लॉरी कॉर्डियोलॉजी में महिला मरीज के तीमारदार पर लगा आरोप

तीमारदार ने लॉरी की महिला डॉक्टर से की अभद्रता
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 15 May 2019 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

- लॉरी कॉर्डियोलॉजी में महिला मरीज के तीमारदार पर लगा आरोपलखनऊ। निज संवाददाता लॉरी कार्डियोलॉजी में एक तीमारदार ने महिला डॉक्टर से अभद्रता की है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने तीमारदार के खिलाफ बुधवार को वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि मरीज के तीमारदार ने वार्ड में आकर अभद्रता की। ऐसे में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लॉरी में कार्यरत एक सीनियर रेजिडेंट का आरोप है कि शुक्रवार को मरीज नफीस फातिमा को भर्ती किया गया थी। वह मरीज देख रही थीं। तभी साथ आए तीमारदार ने उनके साथ अभद्रता की। वह इलाज न करने का आरोप लगाने लगा। अपशब्द का प्रयोग किया। मरीज आईसीयू बेड आठ पर भर्ती है। उसने विरोध किया तो तीमारदार ने सबक सिखाने की धमकी दी। कार्डियोलॉजी के मीडिया प्रभारी डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि मंगलवार को तीमारदार ने अभद्रता की थी। रेजिडेंट ने तीमारदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीमारदार ने भी वजीरगंज थाने में महिला डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें