जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, चार घायल
Feb 09, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - जमीन पर कब्जेदारी को लेकर सेल्हूमऊ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। सहजराम अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन पर काम कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। सेल्हूमऊ गांव निवासी सहजराम ने बताया कि वह सोमवार को शिवशंकर के दरवाजे के पास खाली जमीन पर मिट्टी डालकर पटाई कर रहे थे। तभी शिवशंकर और उसके बेटे मोनू, आशीष आ गए और आपत्ति जताने लगे। दूसरे पक्ष से सहजराम अपने बेटे सोनू, अवसान, लालचंद और अन्य रिश्तेदारों के साथ था। दोनों में बंटवारे के विवाद के दौरान लाठियां चलीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


