ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलाल जी टण्डन के पौत्र के आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

लाल जी टण्डन के पौत्र के आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन के पौत्र आयुष के विवाह के उपलक्ष्य में लखनऊ मेआयोजित आशीर्वाद समारोह में शनिवार को देश की राजनीतिक हस्तियों का खासा जमावड़ा रहा।...

लाल जी टण्डन के पौत्र के आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 14 Dec 2019 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टण्डन के पौत्र आयुष के विवाह के उपलक्ष्य में लखनऊ मे आयोजित आशीर्वाद समारोह में शनिवार को देश की राजनीतिक हस्तियों का खासा जमावड़ा रहा। आयुष प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल का भतीजा भी है। यहां मोती महल लॉन में आयोजित इस आशीर्वाद समारोह में खासतौर से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, यूपी की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा.दिनेश शर्मा, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.अनिल जैन, डा. महेश शर्मा, समेत कई अन्य केन्द्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण हस्तियों ने शिरकत की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें